मौदहा (हमीरपुर)। गुसियारी गांव के एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान पर जीपीएल कप सीजन-19 के तीसरे मैच में केजीएन मौदहा ने आरके राइडर को चार विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरके राइडर की पारी 14.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 82 रन पर सिमट गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन मौदहा ने 12.1 ओवर में छह विकेट खोकर 83 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुहम्मद आमिर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर सहगल खान और अमीर अहमद रहे। स्कोरर जावेद अहमद, कुश सिंह यादव व तौसीफ रहे। कॉमेंटेटर सरदार खान व इरशाद खान ने उत्साहपूर्ण कमेंट्री की, जबकि लाइव प्रसारण महफूज ने किया।