भरुआसुमेरपुर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बैंकों व थाने का औचक निरीक्षण किया। विवेचनाएं लंबित पाए जाने पर मातहतों को फटकार लगाई। चौपाल लगाकर जन सुनवाई की और थानाध्यक्ष को शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए। हाईवे किनारे संचालित एसबीआई का निरीक्षण कर शाखा प्रबंधक विष्णु दत्त से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।
एसपी कमलेश दीक्षित बुधवार को सुबह 11 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने अभिलेख देखे और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था देखी इसके बाद स्वागत कक्ष मे बैठकर जनसुनवाई की। थानाध्यक्ष भरत कुमार को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।