फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शफी मोहम्मद बने मंसूरी समाज के तहसील अध्यक्ष

Sat, 06 Dec 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राठ
विज्ञापन
विज्ञापन
द स्कालर पब्लिक स्कूल में आल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष सलीम वारसी मंसूरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मंसूरी समाज के लोगों ने जनाब शफी मोहम्मद को तहसील अध्यक्ष राठ चुना।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज में फैली तमाम बुराइयों पर चर्चा करते हुए उन्हें दूर करने का संकल्प लिया गया। नवनिर्वाचित शफी मोहम्मद ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समाज के लोगाें को एक जुटता दिखानी होगी। तभी हमारी समाज के बच्चें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने शफी मोहम्मद के नवनिर्वाचित होने पर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले काफी समय से राठ की कमेटी भंग चल रही थी।
इस मौके नवनिर्वाचित अध्यक्ष को समाज को लोगों ने गले में माला पहनाते हुए मुंह मीठा कराया। बैठक में अली बक्स मंसूरी मुस्करा, मुन्ना खां, हलीम बबलू, जमील मंसूरी, छोटे खां मंसूरी, अलाउददीन, पीरखां, अनवार, वशीर ठेकेदार, अनवार दददा, अजीज, पीएल मंसूरी, शेरखां औंता, जहीर अहमद, रमजान बिलरख सहित समाज के सैकड़ों लोग रहे। संचालन शिक्षक सुल्तान मंसूरी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें