फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कानपुर सागर नेशनल हाईवे 34 में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी चित्रकूट से बच्चे का मुंडन कराकर गांव लौट रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। डंपर को फैक्टरी एरिया पुलिस ने खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह क्षेत्र के इंगोहटा निवासी गणेश प्रसाद सोनकर (50) अपने पुत्र अजीत (28) बहू आरती (27), नाती अंश (6), अभय (4), कुणाल (2) के अलावा परिवार की लक्ष्मी (18) के साथ चित्रकूट से ऑटो से लौट रहे थे। हाईवे में चंदपुरवा गेट के समीप तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। आरती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर घटना के बाद चालक वाहन को मौके छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें