हमीरपुर/ मौदहा/ गहरौली/ कुरारा। रविवार को जनपद के कुल 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया । मेेले में 983 मरीजों को उपचारित किया गया।
मौदहा संवाद के अनुसार विकासखंड के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। अरतरा पीएचसी में 17, भमई की पीएचसी में 11, पीएचसी नायक पुरवा में 26 मरीज देखे गए।
कुरारा विकासखंड क्षेत्र के कुसमरा गांव के न्यू पीएचसी में लगे आरोग्य मेले का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.चंदा ने निरीक्षण किया।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि पारा में 40, कुसमरा में 28, बेरी में 35, मिश्रीपुर में 22, भौली में 25 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुखाम, बुखार, उल्टी दस्त के थे।
गहरौली संवाद के अनुसार तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 65 मरीजों का इलाज किया गया। 11 बजे के बाद कोई मरीज नहीं पहुंचा। गहरौली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 23, रूरीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 मरीजों का इलाज किया।