कुरारा। कस्बा बेरी तिराहा पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को आम जनमानस के साथ सुना गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांसद ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उनका लक्ष्य कस्बे को आदर्श नगर बनाना है। यहां पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, दुष्यंत सिंह परिहर, जिला पंचायत सदस्य रामदास सुदर्शन, चंद्रशेखर निषाद, गोविंद प्रजापति, अनिरुद्ध पांडे, अमित द्विवेदी, हरनारायण कबीर आदि रहे।