फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गंदगी देख भड़के इंचार्ज सीएमओ

विज्ञापन
राठ सीएचसी में फार्मसिस्ट विवेक गुप्ता से जानकारी लेते इंचार्ज सीएमओ डॉ पीके सिंह - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। इंचार्ज सीएमओ डॉ. पीके सिंह गुरुवार की दोपहर अचानक सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गंदगी देख स्टाफ को फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंचार्ज सीएमओ को निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी मिली। बेड पर चादर ही नहीं डाले गए थे। ऑक्सीजन मशीनें धूल फांक रहीं थीं। अस्पताल परिसर में भी साफ सफाई नहीं मिली। यह देखकर डॉ पीके सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएचसी स्टाफ को फटकार लगाई। मरीजों से बात कर अस्पताल में मिलने वाली दवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई, पेयजल, समय से डॉक्टर व स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों का अच्छा इलाज व उचित व्यवहार उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि सीएचसी में साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधीक्षक से एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें