फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को नशे में धुत देख लक्ष्मी ने शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नशे में धुत दूल्हा, उसके परिजन और बरातियों द्वारा पिता और रिश्तेदारों को गाली गलौज पर दुल्हन के जोड़े में फेरे लेने के लिए तैयार बैठी लक्ष्मी ने शादी से इनकार कर दिया। बरातियों के काफी मिन्नत करने के बाद भी लक्ष्मी शादी के लिए राजी नहीं हुई। इससे बिना दुल्हन के बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी निवासी बिंदादीन ने अपनी बेटी लक्ष्मी का विवाह जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी राम खिलावन के साथ तय किया था। दूल्हा रामखिलावन एक दिसंबर को बरात लेकर पढ़ोरी आया था। कन्या पक्ष ने बरातियों की जमकर खातिरदारी की। इसके बाद द्वारचार की रस्म शुरू हुईं। जिसमें दूल्हे के परिजन समेत अन्य बराती नशे में धुत होकर डीजे पर भंगड़ा डांस करने लगे। देर रात होते देख कन्या पक्ष ने डीजे बंद कराते हुए दूल्हे और उसके परिजन से शादी की अन्य रस्मों में देरी होने का हवाला देते हुए खाना खाने का निवेदन किया। इस पर नशे में धुत दूल्हे के परिजनों व बरातियों ने गाली गलौज कर पथराव शुरू कर दिया। वहीं लक्ष्मी के पिता व अन्य रिश्तेदारों से भी अभद्रता करने लगे। इसकी जानकारी शादी के जोड़े में तैयार लक्ष्मी को हुई। पिता व रिश्तेदारों के साथ हुई अभद्रता से आहत लक्ष्मी ने नशे में धुत दूल्हे रामखिलावन के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे और उनके परिजन के काफी मिन्नतें करने के बाद भी वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बिना दूल्हन के ही बरात लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें