स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रई साइकिल रेस में प्रतिभाग करते बच्चे।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अलग अलग वर्ग की दौड़ में दानिश व अनीता, ट्राई साइकिल में गोविंद और सुलेख में अर्चिता प्रथम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम डॉ.चंद्र भूषण व चेयरमैन कुलदीप निषाद रहे।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न ब्लॉकों के 130 दिव्यांग मेधावियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर दौड़ में कम्हरिया के दानिश शाह प्रथम, मनीष दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर की दौड़ में सिलौली की अनीता प्रथम, सूर्यांश दूसरे और श्याम बाबू तीसरे स्थान पर रहे। ट्राई साइकिल रेस में गोविंद प्रथम और सूरज दूसरे स्थान पर रहे। सुलेख स्पर्धा में पौथिया स्कूल की अर्चिता प्रथम, सत्यम दूसरे और तब्बसुम तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में रेशमा प्रथम, राशि दूसरे और संजना तीसरे स्थान पर रही। बालकों की कुर्सी दौड़ में रूप नारायण प्रथम, प्रिंस दूसरे व विपिन तीसरे स्थान पर रहे। बीएसए राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लखन लाल साहू, शत्रुंजय शर्मा, विपिन कुमार, दिलीप गौतम, रावेंद्र सिंह गौर समेत अन्य रहे।
41 दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे
दिव्यांगों को कलक्ट्रेट सभागार में सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी रहीं। डीएम डॉ. चंद्र भूषण ने कहा कि दिव्यांगजन हर क्षेत्र में कदम आगे बढ़ा रहे हैं। 15 लेप्रोसी किट, नौ स्मार्ट केन, एक फोल्डिंग छड़ी, दो श्रवण यंत्र, तीन व्हील चेयर और 11 ट्राई साइकिल वितरित की गईं।