फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत में महिला सहकर्मी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। एक प्राइवेट कंपनी के आडिट मैनेजर की संदिग्ध मौत के मामले में भाई ने सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस महिला सहकर्मी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर के संजय गांधी नगर नौबस्ता निवासी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि उनके भाई आनंद शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में आडिट मैनेजर थे। करीब ढाई वर्ष से कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में रामफल अहिरवार के मकान में किराए से रहते थे। सोमवार शाम मकान मालिक ने फोन कर बताया कि उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक के अनुसार मृतक की सहकर्मी युवती का कमरे पर अक्सर आना जाना था। फांसी की सूचना भी उक्त युवती ने मकान मालिक को दी थी। युवती ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। आरोप है कि शव को सीएचसी में रखने के बाद युवती ने लौटकर कमरे की तलाशी ली थी। आशंका जताई की उनके भाई की मौत में उक्त युवती का हाथ है। कोतवाल आरके यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें