हमीरपुर। पिछले करीब दो साल पूर्व जनपद बांदा देहात कोतवाली के लामा निवासी युवक की मौत मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम ने शुरू कर दी। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मौदहा बांध के निरीक्षण गृह में सीओ सदर रहे अनुराग सिंह, तत्कालीन कोतवाल सहित अन्य से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।
जनपद बांदा के लामा निवासी देवीचरन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी थी। जिसमें कहा था उनका पौत्र संजय (22) का शव हमीरपुर शहर में पिछले 27 जुलाई 2020 को बेतवा नदी किनारे केसरिया डेरा के पास मिला था। आरोप था कि 24 जुलाई को पौत्र थाना सुमेरपुर के बांकी गांव फूफा राममनोहर खंगार के घर आया था। देवीचरन ने हत्या की रिपोर्ट शहर कोतवाली में रामप्रकाश व पूजा नाम की युवती के खिलाफ दर्ज कराई थी। टीम के सामने तत्कालीन सीओ अनुराग सिंह, तत्कालीन कोतवाल श्याम प्रताप पटेल, एसएसआई संजय वर्मा, एसआई आनंद साहू, मेरापुर चौकीदार संतोष व केसरिया डेरा के रामप्रकाश व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के बयान दर्ज किए।