गहरौली। कड़ाके की ठंड के बावजूद गुरुवार को परिषदीय विद्यालय खुले रहे। बच्चे ठंड से कंपकंपाते हुए विद्यालय पहुंचे। हालांकि विद्यालयों में सर्दी की वजह से पढ़ाई का माहौल नहीं दिखा। वहीं पड़ोसी जिले महोबा में सुबह स्कूल तो खुले, लेकिन 11 बजे के बाद बीएसएस के आदेश पर बंद करा दिए गए।
गुरुवार को क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूल खुले रहे। जहां विद्यालय में पढ़ाई तो नहीं हुई, लेकिन बच्चे ठंड में कंपकंपाते रहे। वहीं, महोबा जिले के पुन्निया, ऐचाना, बरायं गांव में भी स्कूल खुले थे। लेकिन 11 बजे के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा ने ग्रुप में मैसेज डालकर सभी विद्यालय बंद करा दिए।
एबीएसए समर सिंह का कहना है कि गुरुवार के अवकाश का कोई आदेश नहीं मिला है। कहा कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश रखने का आदेश आया है।