फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सावन मास शुरू, अबकी होंगे पांच सोमवार

Mon, 22 Jul 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवार से शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगेगी। इस बार सावन माह में पांच सोमवार भी होंगे। सावन माह को लेकर मुख्यालय स्थित संगमेश्वर, पातालेश्वर समेत जिले भर के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित उमेश शुक्ला ने बताया कि सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। इसी दिन सावन मास का आरंभ हो रहा है। इस बार सावन मास में यह शुभ संयोग बन रहा है कि सावन की शुरूआत सोमवार से और समापन भी सोमवार को हो रहा है।
आरंभ 22 जुलाई समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन में पांच सोमवार का व्रत किया जाएगा। जो बेहद शुभ माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिव पुराण के अनुसार सावन के सोमवार का व्रत करने से भाग्योदय होता है और भक्तों पर शिव कृपा बनी रहती है। जीवन में सुख समृद्धि आती है। शिव आराधना से सभी दोष दूर होते हैं।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने सबसे अधिक भीड़ वाले 41 मंदिरों में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए व्यवस्था की है। पुलिस भी तैनात रहेगी। इनमें सदर कोतवाली के संगमेश्वर, पातालेश्वर मंदिर के अलावा सरीला का शल्लेश्वर व राठ का चौपड़ेश्वर मंदिर आदि शामिल है। सबसे अधिक भीड़ की संभावना शल्लेश्वर मंदिर में जताई जा रही है। यहां महीने भर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें