वरिष्ठ नागरिकों और महिला मंडल के सदस्यों को 400 औषधीय पौधे बांटे
भरेड़ी विश्राम गृह से पौधरोपण करके अभियान का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ भरेड़ी की बैठक रविवार को वन विश्राम गृह भोरंज में हुई। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ भरेड़ी के महासचिव एवं वाॅलीबाल खेल के कोच विद्यासागर शर्मा ने कहा कि एसबीआई भरेड़ी शाखा के प्रबंधक आशीष शर्मा की ओर से वन विश्राम गृह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के मुख्य प्रबंधक अंशुमन शर्मा व ईशान अलावत प्रबंधक हमीरपुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के पदाधिकारियों व महिला मंडल के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सरकाघाट जिला मंडी के सदस्यों ने भी भाग लिया। अंशुमन शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक और महिला मंडल के सदस्यों ने बैंक के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को बढ़ाने में सहयोग दिया है। बैंक गांवों को विभिन्न योजनाओं से स्मार्ट गांव बनाने के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने बैंक की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर बैंक की ओर से 100 फलदार व औषधीय पौधे दिए गए। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सरकाघाट की ओर से 400 औषधीय पौधे दिए गए और इनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया और महिला मंडल के सदस्यों से महिला मंडल परिसर में पौधे लगाने का आह्वान किया गया।