फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। स्वतंत्रता दिवस पर नगर के सिकंदरपुरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुरा निवासी सावरानी (95) ने अपने पति स्व. छक्कीलाल के साथ आजादी के संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह मूल रूप से महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाने के ब्याजरो गांव की निवासी थीं। रविवार सुबह उनका नगर स्थित अपने आवास पर निधन हो गया।
वर्ष 2000 में पति छक्कीलाल का निधन हो चुका है। उनके विजय बहादुर, बृजराज सिंह और दृगविजय सिंह पुत्र हैं। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की खबर सुनकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार में पहुंचे नायब तहसीलदार घनेंद्र पाल सिंह व कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने राजकीय सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें