फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानियों के लिए रोडवेज बसों में सीटें होंगी आरक्षित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉकडाउन के दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की पीड़ितों को मदद व कोविड केयर फंड में दान की गई सहायता राशि की मंगलवार को डीएम ने सराहना की। इस मौके पर सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत सुमेरपुर के चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल ने की और मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी रहे। बतादें मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में लोकतंत्र सेनानियों ने मिलकर 5.10 लाख रुपयों की सहायता राशि जमा कराई थी। मंगलवार को सेनानियों को पुष्प माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा थानों में आयोजित शांति कमेटी की बैठकों में सेनानियों को नामित किया जाए। रोडवेज बसों में सीट आरक्षित करने संबंधी आदेश तीन दिन के अंदर एआरएम करें और बसों में पेंटिंग करवाएं। इस मौके पर एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, लोकतंत्र सेनानी चंद्रपाल सचान, सरस्वती शरण द्विवेदी, भानुप्रताप, विजय कुमार पांडेय, अमर सिंह, राजकुमार सचान, मेहरनाथ निगम, गया प्रसाद, रामसनेही, वीरेंद्र सिंह यादव, उमाशंकर आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें