सदर अस्पताल में इमरजेंसी में पुलिस को जानकारी देता परिचालक। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। हमीरपुर डिपो की बस में मंगलवार तड़के एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के देवरा बाबतपुर गांव निवासी संतोष कुमार (35) मंगलवार सुबह नगर के बस स्टैंड पर डिपो की एक बस में अचेत अवस्था में मिले। बस के परिचालक सनोज द्विवेदी ने बताया संतोष कौशांबी जिले से हमीरपुर के लिए सवार हुए थे। मंगलवार सुबह बस डिपो पर पहुंचने पर जब सभी यात्री उतर गए और देखा कि एक यात्री अचेत अवस्था में पड़ा है। उसे जगाया मगर वह नहीं जागा। तब कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 युवक को सदर अस्पताल की इमरजेंसी ले गए।
जहां चिकित्सक आरटी बनर्जी ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना देेे दी गई है। मृतक के खन्ना निवासी रिश्तेदार गोरेलाल ने बताया संतोष का पूरा परिवार दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। बताया मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। वह पेशे से वाहन चालक है।
बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बस, जिसमें अचेत अवस्था में मिला था युवक। संवाद- फोटो : HAMIRPUR