बिझड़ी(हमीरपुर)। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते सलौणी, बिझड़ी, दियोटसिद्ध सड़क पर वाहनों की आवाजाही 24 जनवरी तक बंद रहेगी। जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि सलौणी, बिझड़ी और दियोटसिद्ध सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए यातायात 24 जनवरी तक बंद किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सोहारी, मगनोटी, बिझड़ी सड़क या खुरपड़ी चौक, सरला बड्डू, घंगोट शास्त्रीनगर सड़क, पंचवटी चौक, कलवाल, बुठाण, धबीरी सड़क महारल, बड़ा, बिड़ू और बिझड़ी सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।