फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लूट के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। गौरहारी-चरखारी मार्ग पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे आरोपियों की पुलिस ने घेराबंदी की। एक आरोपी ने गोली चला दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हमीरपुर और महोबा में एक-एक वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कबूली। आरोपियों के कब्जे से लूट के 3,150 रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक व तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी ओमप्रकाश राजपूत छह फरवरी को खेत जा रहा था। तभी बदमाशों ने सबुआ गांव के पास मारपीट कर 8000 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसपी पलाश बंसल ने खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस और एसओजी को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। बुधवार की शाम कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी रवि कुमार व स्वाट टीम प्रभारी शिव प्रताप सिंह को सूचना मिली कि चरखारी रोड पर दो बाइकों में चार लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने राठ, करगवां निवासी शिवम उर्फ शिब्बू, हमीरपुर, पारा निवासी विकास अहिरवार, हमीरपुर, ममना निवासी रवि सिंह और हमीरपुर सरीला निवासी आकाश श्रीवास को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने महोबा व हमीरपुर के थाना मझगवां क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, लूटी गई 3,150 की नकदी, घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया आधार कार्ड बरामद किया। अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि लूट की दो वारदातों का खुलासा किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें