फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज साइबर अपराध बड़ी चुनौती : संजीत

Thu, 13 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर डीआरडीए हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग को बढ़ावा देने और विशेषकर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में साइबर अपराध एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है।
इससे बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहना चाहिए। साइबर अपराध से निपटने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। साइबर अपराधों के शिकार लोगों को तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग गुप्ता ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस के महत्व और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें