फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण सम्मेलन में गरजे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित आंबेडकर पार्क में गरीब कल्याण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट श्रम रोजगार मंत्री अनिल राजभर व ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि बुंदेलखंड में सड़क, पानी और शिक्षा से विकास हो रहा है। वहीं मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद ने जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का आवाहन किया।
विज्ञापन

कैबिनेट श्रम रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज को याद कर कहा कि बीएनवी को विश्वविद्यालय बनाएंगे। डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण एक नया सवेरा लेकर आएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के माध्यम से उसके किनारे औद्योगिक क्लस्टर बनाए जाएंगे जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड के लिए पायलट प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य शुरू है। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रदेश सरकार प्रत्येक मंडल में अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जाएंगे। उन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर उबाल और प्रदर्शन को विरोधियों की साजिश बताया।
विशिष्ट अतिथि राज्य ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। वहीं मत्स्य राज्य मंत्री डा. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यमंत्री को बताईं राठ की पेयजल समस्या
राठ। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने ऊर्जा राज्यमंत्री को राठ की पेयजल समस्या का ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनपद की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि अधिकांश नलकूप खराब हैं। नलकूपों की लाइनें जर्जर हो चुकीं हैं। मौदहा बांध पेयजल योजना का काम पांच साल से ठप है। (संवाद)
देसी शराब का ठेका हटवाने की मांग
हमीरपुर। शहर के रमेड़ी चौराहा, छंगा चौराहा से देसी शराब के ठेके को हटाए जाने की मांग विश्व हिंदू परिषद नगर संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री से की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष विनय कुमार चंदेल, नगर मंत्री आनंद अग्रवाल, विजय प्रताप सिंह, शिवशरन सिंह, रमाकांत, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें