फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बचा सड़क का नामोनिशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। चिकासी बस स्टैंड से हरदुआ गांव तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। सड़क का नामोनिशान नहीं बचा है। ग्राम प्रधान बृजेश राजपूत ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन के लिए हरदुआ गांव आ रही थी। सड़क खराब होने से गांव आ रही टीम लौट गई। बताया उनके गांव में कभी भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस के गांव न पहुंचने के कारण कई बार समय से इलाज न मिलने के कारण मरीज बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले तीनों गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान ब्रजेश राजपूत, किशोर पासवान, जीतम राजपूत, श्री कृष्ण यादव, सुजान, विपत सिंह, लाखन सिंह, मुन्ना आदि ने सड़क बनाए जाने की मांग की हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें