फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें थीं बदहाल, बारिश में और बुराहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की तमाम सड़कें पहले से ही बदहाल थीं। इधर सोमवार को मूसलाधार बारिश से उनकी हालत और भी खराब कर दी। कुछ माह पहले बनीं सड़कें भी टूटने लगी हैं। पुरानी सड़कें तो इस कदर खस्ताहाल हैं कि उन पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है। इधर, कुछ सड़कें ऐसी हैं जिनमें सात दशक बीतने के बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका है। इतना जरूर है कि सड़कें सुधारने के नाम पर सिर्फ गड्ढों में मिट्टी भर दी जाती है। कुछ दिन में ये सड़कें फिर जस की तस हो जाती हैं।
विज्ञापन

सुमेरपुर निवासी राजनरायन साहू ने बताया कस्बे से पत्योरा गांव को जोड़ने वाला 12.6 किमी मुख्य मार्ग पर 6 किमी लोनिवि (प्रांतीयखंड) व 6 किमी देवगांव से पत्योरा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाया गया। साढ़े तीन करोड़ की लागत से वर्ष 2018-19 में बना मार्ग एक वर्ष से गड्ढों में तब्दील है। हालांकि खनिज क्षेत्र होने के कारण शासन ने सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
लेकिन काम बहुत धीमा है। पाराओझी निवासी शिवकुमार सेठी ने बताया दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला ये एकलौता मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। कुछेछा से टिकरौली तक करीब 6 किमी मार्ग लोनिवि ने वर्ष 2019-20 में बनवाया था। जो एक ही वर्ष में ध्वस्त हो गया। पुलिया भी टूट गई है। ये सड़क सूरजपुर, पाराओझी, सिडरा, टिकरौली, कारीमाटी, सिमनौड़ी, देवगांव को सीधे जोड़ती है।
विज्ञापन

सात दशक बीते, नहीं हुआ डामरीकरण
बड़ाकछार से सुरौलीबुजुर्ग को जोड़ते हुए बांदा सीमा में मिलने वाली सड़क दशकों से वीरान पड़ी है। जिला योजना से बनी सड़क पर गिट्टियों के अलावा कुछ नहीं है। सुरौली बुजुर्ग निवासी बीडीसी कृष्ण पाल सिंह आदि ने कहा करीब 7 किमी लंबे इस मार्ग पर आज तक डामरीकरण नहीं हुआ है। किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी सुधि नहीं ली है। सड़क बनने से दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा।
सुमेरपुर से पत्योरा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू है। जो 30 करोड़ की लागत से बन रहा है। कुछेछा से टिकरौली मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बड़ाकछार से सुरौली बुजुर्ग मार्ग के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही उसे भी कार्य योजना में डाला जाएगा। -एमएल वर्मा, एई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें