फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने जताई पुत्र की हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर चले आ रहे विवाद में घर से लिवाकर ले गए युवक के साथ चार लोगों ने जमकर मारपीट की। साथ ही युवक को गायब कर दिया है। परिजनों ने युवकों पर पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी अर्चना राजपूत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम उसके पुत्र हरिओम (20) को गांव के ही चार लोग घर से ले गए थे और उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसे गायब कर दिया है। बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पहले भी दोनों पक्षों के बीच वोट को लेकर झगड़ा हुआ था। मां ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें