फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार - विधायक

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने विधायक युवराज सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से शुभारंभ किया है। उधर, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह ने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया और लोगों को आश्वस्त किया कि जनपद कोरोना से महफूज रहेगा। लोग कोरोना गाइड लाइन का अवश्य पालन करें।
विज्ञापन

लाइव प्रसारण के बाद सदर विधायक ने 200 किलोलीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। ऑक्सीजन की जनपद में न तो पहले कमी थी और न ही आगे होने वाली है।
सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना के तहत जनपद के जिला अस्पताल में एक आईसीयू की स्थापना चल रही है। इससे गंभीर मरीजों की जान बचाने और समुचित उपचार में मदद मिलेगी। सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने बताया कि 200 किलोलीटर प्रति मिनट से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट से जिला अस्पताल के 40 बेडों को ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इसमें 25 बेड जनरल वार्ड, आठ बेड आईसीयू और आठ बेड इमरजेंसी वार्ड के होंगे।
विज्ञापन

बताया कि आईसीयू वार्ड सांसद निधि से बनाया जा रहा है। इसमें सिविल और बिजली का काम हो चुका है। जल्द ही अन्य उपकरणों से इसे लैस कर दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ विकास अधिकारी केके वैश्य, एसीएमओ डॉ.पीके सिंह, डॉ.आरके यादव, डॉ.महेशचंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें