फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: साढ़े चार घंटे में सकुशल पहुंचे कानपुर

Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर रूप से बीमार बच्चे को ले जा रही जाम में फंसी एंबुलेंस के पायलट कुलदीप ने फोन पर बताया कि साढ़े चार घंटे में वह कानपुर पहुंच सके हैं। बच्चा अभी ठीक है। बांकी, चिकित्सक देखकर बताएंगे। जाम से निकलने में तीन घंटे का समय लगा। बताया कि वह जिला अस्पताल से चार बजे बच्चे को लेकर निकले थे।
विज्ञापन



डेढ़ घंटे से फंसे, पानी तक नहीं मिला
- मुख्यालय रिश्तेदारी में आए कानपुर निवासी प्रहलाद दुबे ने बताया कि वह सुबह यहां कार से आए थे। लौटने में डेढ़ घंटे से जाम में फंसे है। पता नहीं जाम पार करने में कितना समय लगेगा। पीने के लिए पानी तक नहीं मिला।


उल्टा-सीधा लगीं गाड़ियांं, कैसे निकलवा दें वाहन
जाम खुलवाने में उनकी टीम के आठ जवान, कोतवाली के दस व कुछेछा चौकी के आठ जवान के अलावा पीएनसी कर्मचारी भी लगे हैं। एक जगह जाम हटवाते हैं, दूसरी जगह लग जाता है। पहले ट्रक खराब होने पर जाम किसी तरह खुलवाया। इसके बाद सजेती थानाक्षेत्र में दुर्गा मोड़ पर दो ट्रक भिड़ गए। इससे फिर जाम लग गया। उल्टा सीधा गाड़ियां लगी हैं, अब ऐसे में वाहनों को कैसे निकलवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरवेंदर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें