फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राठ ने हुसैना टीम को छह विकेट से हराया

Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 15- पिच पर टॉस कराते थाना प्रभारी और मौजूद दोनों टीमों के कप्तान। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे के मां कालिका माता मंदिर तालाब परिसर में रॉयल ग्रुप की ओर से आयोजित रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सोमवार से हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य करण सिंह दद्दू व दिग्विजय पाठक ने कराया। रॉयल ग्रुप के सदस्य ताज मोहम्मद ने बताया कि कई जिलों की टीमें भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच रामबाग राठ और हुसैना टीम के बीच खेला गया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने राठ टीम के कप्तान भानु राजपूत और हुसैना टीम के कप्तान शुभम के बीच टॉस कराया। राठ ने टॉस जीतकर 20-20 ओवर के मैच में पहले गेंदबाजी चुनी। हुसैना टीम 17 ओवर में ऑल आउट होकर 106 रन ही बना सकी।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठ टीम ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। राठ के बल्लेबाज अरशल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्कों और एक चौके की मदद से अर्धशतक जमाया और टीम को जीत दिलाई। मैच में अंपायर की भूमिका अमित और विशाल अकेला ने निभाई, जबकि सैंडी द्विवेदी, अश्वनी पांडे और दीपक शुक्ला ने रोमांचक अंदाज में आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें