फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुष्कर्म का आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी की ओर से लगातार राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

27 जुलाई की रात करीब आठ बजे किशोरी मां के साथ खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने तमंचा दिखाकर मां को धमकाया और किशोरी का अपहरण कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने रात करीब एक बजे किशोरी को बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया था।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर 28 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में न्यायालय में दर्ज कराए गए पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गईं। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें