फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिव बारात के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

Wed, 08 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 08- राठ के रामलीला महोत्सव में दूल्हा बने भगवान शिव की झांकी। संवाद
विज्ञापन
राठ। भगवान शिव की बारात के साथ सोमवार रात से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बारात में शामिल भगवान शिव के गणों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने भगवान की आरती उतारकर बरात को रवाना किया। श्री गिर्राज आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन धाम (मथुरा) के कलाकारों ने भगवान शिव, राम दरबार आदि की झांकियां प्रस्तुत कीं। मां शारदा विद्यालय की छात्राओं ने धार्मिक किरदारों की झांकियां सजाईं। इसमें ढोल, नगाड़े, बैंड, डीजे व घोड़े शामिल हुए। खुशीपुरा, चौबट्टा, कोटबाजार, नगायच चौराहा होते हुए देर रात रामलीला मैदान पहुंचने पर बरात का समापन हुआ। नगर वासियों ने छतों से पुष्प वर्षा की व भगवान की आरती उतारी।
विज्ञापन

श्री राठ रामलीला सांस्कृतिक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल, मंत्री सुरेश खेवरिया, मनोज बुधौलिया, प्रशांत बुधौलिया उर्फ गुड्डन महाराज, केजी अग्रवाल, पं. राकेश मिश्रा, डॉ. हरिओम नगायच, कमलेंद्र मिश्रा, डॉ. विवेक नगायच, बसंत नगायच, गिरीश बुधौलिया आदि रहे।

फोटो 07 एचएएमपी 08- राठ के रामलीला महोत्सव में दूल्हा बने भगवान शिव की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें