हमीरपुर। बुधवार से लगातार हो रही बारिश से कई गरीबों के आशियानें ढह गए। रिठारी में घर गिरने से युवती मलबे में दबने से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन से हो रही बारिश ने 10 वर्षों का रिकार्ड टूटा है।
कुरारा के रिठारी गांव में केदार श्रीवास का गृहस्थी वाला मकान गिरने से उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रांशी दब गई। पड़ोसियों व परिजनों ने मलबा बाहर निकाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया बकरियां निकालते समय अचानक कच्चा मकान गिरने से पुत्री दब गई। कुलदीप महाराज, अरविंद कुमार गुप्ता, अमित कुमार, महेश्वरीदीन के कच्चे घर गिर गए।
जल्ला में कामता प्रसाद द्विवेदी, मंगना अहिरवार, मंगली कुशवाहा, बबलू, निर्मल सविता के घर गिरे हैं। बेरी में पक्का मकान पानी भरने से धंस गया। भैंसापाली में रामरतन व सुधीर के घर बारिश में ढह गए। वहीं शहर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया यज्ञशाला स्थित घर जमींदोज हो गया। पत्योरा में रामकली, लखन सोनकर, रामबालक निषाद व देवगांव में रामकरन कुटार का कच्चा घर भरभरा कर जमींदोज हो गया।
बारिश में कई घर गिरे
पौंथिया। तेज हवा और मूसलाधार बारिश से राप्रकाश निषाद, रामखिलावन निषाद, सिपाहीलाल निषाद, मनोज यादव, अरविंद कुटार, बरदानी सहित अन्य के कच्चे मकान गिर गए। राठ-हमीरपुर मार्ग सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसकी दोनों साइडों में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया। लेकिन झाड़ू बाबा मंदिर के आगे से नाले का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात का पानी भिक्खू, वीर सिंह, सुखलाल, तुलसीराम के घरों के अंदर पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों के घरों में पानी भरने से घर गिर रहे हैं। तेज हवा में बबूल का पेड़ कीरतपुर के पास सड़क पर गिरने से निकलने में परेशानी हो रही है। (संवाद)
बारिश ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा
सुमेरपुर। नगर सहित क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टेढ़ा व इसूली में कच्चे रिहायशी मकान ढहने से सिर छुपाने की जगह नहीं बची है। कस्बा निवासी प्रगतिशील किसान रामसनेही साहू, अरुण प्रकाश तिवारी, राधेश्याम तिवारी आदि ने बताया एक दशक बाद सितंबर माह में इस तरह की बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। (संवाद)