फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे क्षेत्र में लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। माफिया मौका मिलते ही अवैध खनन कर मिट्टी का महंगे दामों पर बेचने का कारोबार शुरू कर देते हैं। शनिवार दोपहर बाद नायब तहसीलदार ने छापामारी कर मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। दोनों वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नामदेव ने थाना प्रभारी को भेजे पत्र में बताया कि एसडीएम सदर के निर्देश पर केंद्रीय विद्यालय के आगे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर छापा मारा गया। प्रशासनिक टीम को देखकर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगे। टीम ने पीछा कर जेसीबी को चालक सहित पकड़ लिया, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
दोनों वाहनों को फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया। जेसीबी चालक को पुलिस हिरासत में देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान लेखपाल अटल तिवारी, महेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध मिट्टी खनन करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें