फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: धान खरीद की बोहनी, पहले किसान का फूल-मालाओं से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में एक नवंबर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खुल गए हैं। शनिवार को सुमेरपुर केंद्र पर धान की बोहनी हो गई। टेढ़ा गांव निवासी किसान ऋषभ शुक्ला ने केंद्र पर 190 क्विंटल धान की बिक्री की। पहले किसान के पहुंचने और धान बेचने पर खाद्य एवं विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा समेत केंद्र के कर्मचारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही अन्य किसानों को भी धान बेचने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं जिले के अन्य चार केंद्रों को अभी किसानों के पहुंचने और खरीद शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

खाद्य एवं विपणन विभाग को शासन की ओर से इस वर्ष छह हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। सुमेरपुर, कुरारा और राठ में एक-एक, जबकि मुस्करा में दो केंद्र बनाए गए हैं। अब तक सुमेरपुर को छोड़कर अन्य केंद्रों पर धान की खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी है। इस वर्ष सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है। पिछले वर्ष की तुलना में कामन और ग्रेड-ए दोनों किस्मों के समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
पिछले वर्ष कामन धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये और ग्रेड-ए का 2389 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार कामन धान का मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। ग्रेड-ए धान बेचने वाले किसानों को कामन धान की तुलना में 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन


जिले के सभी पांचों केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसान सभी केंद्रों पर धान लेकर नहीं पहुंचे हैं। शनिवार को सुमेरपुर केंद्र पर टेढ़ा गांव के एक किसान ने 190 क्विंटल धान बेचा। पहले किसान के रूप में उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। -घनश्याम वर्मा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें