फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हॉकी प्रतियोगिता में रहमानिया इंटर कॉलेज अव्वल

Sat, 30 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति, चेयरमैन नगर पालिका हमीरपुर कुलदीप निषाद एवं जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


हॉकी प्रतियोगिता अन्डर-14 बालक वर्ग का फाइनल मैच श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर एवं रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा के मध्य खेला गया। जिसमें रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा ने श्री विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज को 4-0 से हराया। श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज हमीरपुर उप विजेता रही।

बॉलीवाल जूनियर बालक वर्ग का फाइनल महमूदपुर एवं सरदार पटेल इंटर कॉलेज हमीरपुर के मध्य खेला गया। जिसमें महमूदपुर ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज हमीरपुर को 15-8 से हराकर विजेता रही। अन्डर-14 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच अनुजकान्त एवं कार्तिक शुक्ला के मध्य खेला गया। जिसमें अनुजकान्त ने कार्तिक शुक्ला को 21-15 से हरा जीत दर्ज की। अन्डर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रशांत एवं रेहान के मध्य खेला गया। जिसमें प्रशांत ने रेहान को 21-17 से हराकर प्रशांत विजेता रहे। इसके अलावा अंडर-14 बालिका वर्ग बैडमिंअन प्रतियोगिता का फाइनल दुर्गा एवं आंशि के मध्य खेला गया। अंडर-19 बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच आंचल एवं काजल के मध्य हुआ। जिसमें आंचल ने काजल को 21-17 से हराया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि राजकीय स्टेडियम में आयोजित उक्त प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक बनाने में राघवेन्द्र सिंह गौर, जिला व्यायाम शिक्षक, विवेक द्विवेदी, सूरज पाल, अश्विनी पाल, प्रेम कुमार, पारितोष दीक्षित, आशुतोष बाजपेयी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, जीतेंद्र सिंह यादव, रितेश कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र परनामी ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें