फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ गोदाम में ताला लटकने पर किसानों ने हाईवे जाम किया

विज्ञापन
मौदहा कस्बे में हाईवे पर जाम लगाए किसान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। पूरे क्षेत्र में इस वर्ष समय रहते किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल रही है। सोमवार को क्रय विक्रय व पीसीएफ गोदाम में ताला लटकने से परेशान किसानों ने कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले जाम में पुलिस ने लाठियां पटककर किसानों को तितर बितर किया।
विज्ञापन

रबी फसल बुवाई का समय चल रहा है। किसान खाद के लिए सहकारी समितियों, पीसीएफ गोदाम आदि के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों को फिर भी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रही है। जो खाद आती है वह भी नाकाफी हो रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पीसीएफ गोदाम पहुंचे। गोदाम में ताला पड़ा होने से नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की वजह से यात्री वाहन, स्कूली बसें आदि फंस गए। महिलाएं तथा बच्चे परेशान रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। किसान नहीं माने तो लाठियां पटकीं, तब कहीं जाकर दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
रात में हो रही खाद की कालाबाजारी
किसान रफीक खान निवासी मुटनी, अरुण द्विवेदी निवासी बहेरा आदि ने जाम की अगुवाई की। उन्होंने बताया कि क्रय विक्रय व पीसीएफ में डीएपी खाद उपलब्ध होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन

खाद उपलब्ध, आज होगा वितरण
सहायक विकास खंड अधिकारी सहकारिता बृजमोहन पटेल ने बताया कि पीसीएफ में खाद उपलब्ध है। गोदाम प्रभारी को मुख्यालय कार्यालय बुलाया गया था। इस वजह से खाद वितरण नहीं हो सका। क्रय विक्रय समिति के सचिव के परिवार में एक सदस्य के निधन होने से उन्हें तत्काल जाना पड़ा। इस वजह से खाद वितरण नहीं हो सका। मंगलवार को दोनों स्थानों पर खाद का वितरण होगा। बिगहना, शायर, इचौली सहकारी समिति सहित सभी स्थानों पर खाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें