फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एकजुटता के साथ यूजीसी प्रस्ताव का विरोध

Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में तपोभूमि में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एकजुटता के साथ यूजीसी के प्रस्ताव का तीखा विरोध किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में संत,बुद्धिजीवी मातृशक्ति शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संत राजेंद्र दास ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां सनातन संस्कृति को कमजोर करने की दिशा में बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन पर लगातार हो रहे प्रहारों के कारण संत समाज को अब शांत रहने के बजाय सजग और संगठित होना पड़ रहा है। संत राजेंद्र दास ने भावुक शब्दों में कहा कि आज संतों को एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला लेने की जरूरत है, ताकि सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा की जा सके।
परिषद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि यूजीसी के नाम पर लाई जा रही एकजुटता की व्यवस्था समाज की विविधता और परंपराओं के लिए खतरा है। इस मौके पर परिषद के संरक्षक अविनाशी त्रिपाठी,नीरज मिश्रा, जिलाध्यक्ष कल्लू बाजपेई, बालजी पांडेय, आलोक अवस्थी, राखी पांडेय, जयप्रकाश त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, अमित तिवारी, बबली मिश्रा, गीता ओमर, उमा शुक्ला, बंदना तिवारी, ब्रजेश बादल, जीतू शुक्ला, वीरेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र तिवारी, उर्मिला सिंह समेत ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे। संचालन रमाकांत शुक्ला एवं अम्बे मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें