राठ। नगर के रामलीला मैदान में आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
समारोह की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री श्री 1008 सीता शरण महाराज ने की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि धार्मिक कुरीतियों से लड़ना होगा। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक धनंजय ने पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और स्व आधारित जीवन शैली के विषय में बताया। डॉ रामरतन गुप्ता, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौयिा, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, मनोज गुप्ता, डॉ विवेक नगायच, केजी अग्रवाल, महेंद्र शुक्ला, अनुज त्रिपाठी, सोमेंद्र सिंह परिहार, नीलेश अग्रवाल, केके बंटी आदि रहे।