हमीरपुर। महिलाओं को 10 लाख तक की प्रॉपर्टी खरीद में दो प्रतिशत तो व एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने में एक फीसदी अतिरिक्त स्टांप शुल्क छूट का नियम है। इसकी इससे बीते दो माह में 1,188 महिलाएं संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।
रजिस्ट्री कार्यालय में बीते एक साल का आंकड़ा देखें तो आठ हजार से अधिक महिलाओं ने घर, दुकान, खेती योग्य भूमि, आवासीय प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री कराई हैं। इधर सितंबर व अक्तूबर माह में चारों तहसीलों सदर, मौदहा, सरीला व राठ में 1,188 महिलाएं अपने नाम रजिस्ट्री कराके मकान व प्लॉट की मालकिन बन गई हैं। इन्हें करीब 89.80 लाख की छूट दी गई है। बता दें कि दो माह में महिलाओं के नाम सर्वाधिक रजिस्ट्रियां सदर तहसील क्षेत्र में 461 के नाम हुईं।