राठ (हमीरपुर)। दो दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हुए निजी चिकित्सक की बुधवार रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जरिया थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी हरनारायण तिवारी ने बताया कि छोटा बेटा अमित (29) गांव में ही क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करता था। 20 अक्तूबर की रात 11 बजे बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई से कानपुर रेफर किया गया जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से मां शांति, बड़े भाई अंकित रो-रो कर बेहाल रहे।