फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रधानाचार्य पर कबाड़ में किताबें बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। इटौरा गांव के ग्राम प्रधान ने उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पर पाठ्य पुस्तकें बिना नीलामी प्रक्रिया के कबाड़ में बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले पाठ्य पुस्तकों को चोरी-छिपे रद्दी में बेच दी गई है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। प्रधान ने बताया कि उन्होंने उप जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद जांच के दौरान कबाड़ से रद्दी मंगाई गई है। बताया कि विद्यालय समय से नहीं खुलता है। शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्रता की है। ग्राम प्रधान ने पाठ्य पुस्तकों के सत्यापन, स्टॉक रजिस्टर के मिलान आदि की मांग की है। यहां गांव के बिहारीलाल, श्याम करण, सुनीता देवी, रामपाल, सबीना, सविता, हिंदूपत, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें