फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला का करवाएं पंजीकरण

Wed, 03 Jun 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला का जरूर पंजीकरण करवाएं। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात बढ़ाने के लिए यह बहुत आवश्यक है। यह निर्देश उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए। बुधवार को सुजानपुर के बनाल में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लिंगानुपात असमानता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कहा कि गर्भवती महिलाओं का दस सप्ताह से पहले पंजीकरण करवाने में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अगस्त में सम्मानित किया जाएगा।

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि गत माह हमीरपुर में कुल 450 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें बालकों की संख्या 227 तथा बालिकाओं की संख्या 223 रही है। टौणीदेवी ब्लॉक में 34 बालक, 40 बालिकाएं, सुजानपुर में 27 बालक, 19 बालिकाएं, नादौन में 48 बालक, 34 बालिकाएं, बिझड़ में 49 बालक, 60 बालिकाएं, भोरंज में 32 बालक तथा 24 बालिकाएं, हमीरपुर में 37 बालक तथा 46 बालिकाओं ने जन्म लिया।

कहा कि टौणीदेवी ब्लॉक में कुल 77 मामलों में 34 महिलाओं ने ही दस सप्ताह पहले अपना पंजीकरण करवाया था। नादौन में कुल 76 मामलों में 20, बिझड़ी में 126 मामलों में से 43, भोरंज में 87 में से 34 तथा हमीरपुर में 83 में से 14 मामलों में ही गर्भधारण करने से दस सप्ताह पहले पंजीकरण करवाया है
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें