फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों के बंधन में बंधे 51 जोड़े

Tue, 02 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यादव महासभा के दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ाें ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाईं। विधि-विधान के अनुसार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए।
विज्ञापन


रविवार रात मुख्यालय के सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में यादव महासभा का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना।

विधि विधान के अनुसार हिंदू रीति रिवाज से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराए गए। कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के जिला महामंत्री गजोधर प्रसाद यादव ने किया। यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप यादव ने समारोह की सफलता के लिए आयोजकाें को बधाई दी।
विज्ञापन


राज्य मंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्य बहुत ही पुनीत एवं सराहनीय होते हैं। उन्होंने सर्वजातीय सामूहिक विवाह कराने के लिए स्वजातीय बंधुओं को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि पीसीएफ के सभापति आदित्य यादव, यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद चौधरी, प्रमुख सचिव रामशंकर यादव, प्रदेश महिला महासभा अध्यक्ष मीरा यादव, महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव, डा.विजय यादव, रामबाबू यादव, धनश्याम यादव आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री मनोज यादव तथा जिलाध्यक्ष रामसनेही यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में रत्ना यादव, लालदीवान यादव, कमलेश, सुघर सिंह, स्तुति  रामबरन, जनमेजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विदाई के समय उपस्थित लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें