फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तालाब सूखे, नहरों में उड़ रही धूल... नदी में बहा रहे बांध का पानी

विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 17- सुमेरपुर ब्रांच की सूखी पड़ी नहरें। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मौदहा बांध के गेटों की मरम्मत के लिए खाली हो रहे बांध का हजारों क्यूसिक पानी बेतवा नदी में बहाया जा रहा है। वहीं इस बांध से जुड़ी नहरों में धूल उड़ रही है और तालाब आदि सूखे पड़े हुए हैं। पशु-पक्षी पानी के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन



जिले के मौदहा बांध की मरम्मत बरसात के पूर्व करना है। इसके लिए बांध का पानी बिरमा नदी के रास्ते बेतवा में छोड़ा जा रहा है। अभी तक हजारों क्यूसिक पानी नदी में छोड़ दिया गया है। विदोखर मेदनी निवासी बालेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, एनके मिश्रा, बिजली अहिरवार, राकेश यादव आदि ने बताया कि गांव किनारे से मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच गुजरती है।

इस नहर से हर बार गर्मी में भगमन तालाब भर दिया जाता था लेकिन मई माह का प्रथम पखवाड़ा गुजरने वाला है और नहर में पानी नहीं आया है। बांध का पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अब नहर में पानी आने की उम्मीद नहीं है। इस तालाब के भरने से अभी तक बड़ी राहत मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें