फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने बदला प्रत्याशी

विज्ञापन
राठ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ विधानसभा (आरक्षित) सीट का सपा ने 24 घंटे में प्रत्याशी बदल दिया। सोमवार देर शाम जारी नई सूची में हाल में ही में पार्टी में शामिल हुईं चंद्रवती वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को सपा ने पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को प्रत्याशी बनाया था। अचानक प्रत्याशी बदला जाना लोगों में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

गोहांड ब्लॉक के इटौरा गांव निवासी धनीराम व
र्मा की बेटी चंद्रवती हैदराबाद में जिम ट्रेनर रहीं हैं। गोहांड इंटर कालेज से इंटर की पढ़ाई के बाद उरई से स्नातक किया। खेलकूद में रुचि होने पर वह फिटनेश ट्रेनर बन गईं। कुछ समय तक एक जिम में काम करने के बाद खुद की कंपनी खोल ली। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वह क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। गांव-गांव जाकर बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित भी करती रहती हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने बताया कि पार्टी ने चंद्रवती वर्मा को राठ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी का टिकट काटकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहीं चंद्रवती वर्मा के प्रत्याशी बनाए जाने पर लोग अचंभित हैं।
अंतर्जातीय विवाह कर सुर्खियों में आईं थीं
चंद्रवती वर्मा अनुसूचित जाति से हैं। जालौन जिले के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत से हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रेम हो गया। पढ़ाई के बाद हेमेंद्र व चंद्रवती ने हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर का काम किया। इस दौरान दोनों ने साथ जीवन गुजारने का फैसला कर लिया। बच्चों की खुशियों के लिए दोनों के परिवार भी अंतर्जातीय विवाह के लिए तैयार हो गए। 28 दिसंबर 2020 को राठ में दोनों का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें