हर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय मीणा को ज्ञापन देते विश्व हिं?
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को देकर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आए बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू परिषद के जिला मंत्री केके त्रिवेदी ने कहा कि नुपुर शर्मा का बयान उपद्रव करने का एक बहाना है। जिला सह संयोजक सचिन शर्मा व नीलेश ने राष्ट्रपति से मांग की है कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। नुपूर शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई जाए। विहिप के उपाध्यक्ष कौशलेंद्र, जिला सहमंत्री सीमांत शुक्ला, जिला विद्यार्थी प्रमुख कार्तिकेय, नगर अध्यक्ष विनय सिंह, नगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, सचिन शर्मा, अजय, हिंगवासिया, महेंद्र शुक्ला, जितेंद्र परिहार, देबू ताम्र, नितेश सोनी मौजूद रहे।