फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा को मंत्री न बनाए जाने से मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ विधानसभा सीट से दोबारा विधायक चुनी गईं मनीषा अनुरागी को मंत्री न बनाए जाने से लोग मायूस दिखे। हालांकि कुछ लोग संसदीय क्षेत्र में शामिल जनपद बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक रामकेश निषाद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर संतोष जताते रहे।
विज्ञापन

मनीषा अनुरागी कोमंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया में उनके मंत्री बनाए जाने की बात वायरल हो रही थी। कहा जा रहा था कि ललितपुर के विधायक मनोहर लाल पंथ को इस बार मंत्री न बनाकर उनके स्थान पर राठ विधायक को मंत्री पद से नवाजा जाएगा। हालांकि हमीरपुर महोबा (तिंदवारी) संसदीय सीट पर लोगों का कयास सच साबित हुआ। तिंदवारी विधानसभा सीट से जीते रामकेश निषाद को राज्यमंत्री बनाने पर खासकर इस समुदाय के लोग बेहद खुश नजर आए। वहीं चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल होकर विधायक बने डॉ. मनोज प्रजापति को भी मंत्रिमंडल में लेने के कयास लगाए जाते रहे थे। समर्थकों को मायूसी हाथ लगी। उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बधाइयां देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें