फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी व राष्ट्रीय महासचिव मो.यासीन खान का शनिवार को यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बाद में कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी भाजपा सरकार खूब बरसे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। आरोप लगाया कि सरकार चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण के लिए एक तरफ मुसलमानों का नुमाइंदा बताकर ओवैसी को मुसलमानों का व दूसरी तरफ अपने बाबा के माध्यम से हिंदुओं को भड़काने का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा इस वक्त हिंदू मुस्लिम एकता की आवश्यकता है। राष्ट्रीय महासचिव यासीन खान ने कहा देश और प्रदेश की सरकारें चुनाव जीतने के लिए हर स्तर पर उतर सकती हैं। जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने भी सरकार पर सीधा निशाना साधा। इस मौके पर डॉ.मनोज प्रजापति, ज्ञान सिंह यादव, केशव बाबू शिवहरे, कमरुद्दीन, जावेद मेजर, लाला प्रधान, माया बाल्मीकि, ओमप्रकाश सोनकर, जबीर चौधरी, जलालुद्दीन मुश्की आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महासचिव रईश अहमद ने किया।
विज्ञापन

उधर, मौदहा जाते समय अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर नारायनपुर के पास भी जोरदार स्वागत किया। यहां मजीद कादरी, बीटू यादव, रहमत खान, कपिल पाल, मौलाना सलाहुद्दीन, मौलाना वहीद, हाफिज मंसूर, हाफिज रियाजुल, श्रीराम साहू, संदीप यादव, सलमान, जीत यादव, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें