फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: रोडवेज बस सेवा धड़ाम, घंटों भटकते रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 12- शहर स्थित डिपो परिसर स्थित पूछताछ केंद्र के सामने लगी परीक्षार्थियों की भीड
विज्ञापन
हमीरपुर। मंगलवार दोपहर 12 बजे पहली पारी की पुलिस भर्ती परीक्षा होने के बाद परीक्षार्थी परेशान रहे। बस स्टैंड पर बसों का टोटा होने से 42 डिग्री तापमान में परीक्षार्थी साधन के इंतजार में तपते नजर आए। अभ्यर्थी बस अड्डे पर बस दिखते ही दौड़ पड़ते। वहीं पूछताछ केंद्र पर भी परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या अधिक होने के बाद भी अनाउंसमेंट होते हुए कहीं नजर नहीं आया। इससे परीक्षार्थियों के साथ-साथ यात्री भी भटकते नजर आए। वहीं डिपो के दोनों पेट्रोल पंप खराब होने के कारण बसों में ईंधन भरने की समस्या रही। इससे बसों के संचालन में और भी समय लग रहा है। हमीरपुर डिपो के बेड़े में 81 बसें हैं। परीक्षा के दूसरे दिन रोडवेज सेवा लड़खड़ाती नजर आई। कानपुर और महोबा रूटों के परीक्षार्थी बसों के इंतजार में भटकते रहे। बस अड्डे में कोई भी बस आते ही भीड़ दौड़ पड़ती। पूछताछ काउंटर में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जमा रही।


दोपहर के एक बजे हैं। एक घंटे से कानपुर जाने के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन बढ़ाया जाना चाहिए। - नितिन, कानपुर।
विज्ञापन

बस अड्डे में यात्रियों के बैठने से लेकर अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। पूछताछ काउंटर में अनाउंसमेंट की भी सुविधा नहीं है। कानपुर मार्ग पर बसों का संचालन कम है। - शिवशंकर यादव, कानपुर।



राठ डिपो वालों से मिनी बसों में फास्टैग लगवाए जाने के लिए कहा गया है। बांदा डिपो की ज्यादातर बसें यहीं तक आती हैं। पेट्रोल पंप की इतनी बड़ी कोई समस्या नहीं है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ समय लग रहा है। कानपुर मार्ग पर 15 बसें लगाई गई हैं। - आरपी साहू, एआरएम हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें