फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भैंस चराने गए वृद्ध के कपड़े-जूते नदी किनारे मिले, डूबने की आशंका

विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 28- चंद्रावल नदी के पास वृद्ध की तलाश करती पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मौदहा। थाना क्षेत्र के परछा गांव में मंगलवार को राम औतार यादव (70) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने उनके कपड़े व जूते चंद्रावल नदी के किनारे मिले। इस पर उनके नदी में डूबने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण देर शाम तक तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

रामऔतार यादव मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद उनका बड़ा पुत्र चंद्रभान पिता को खाना देने वहां पहुंचा। चंद्रभान ने देखा कि नदी किनारे रामऔतार के कपड़े व जूते पड़े हैं जबकि पिता नहीं मिले। परिजन व ग्रामीणों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
सूचना पर मौके पर आई मौदहा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी व आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक वृद्ध नहीं मिला है और खोज को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें