फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध पर महिला को मारपीट कर किया मरणसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मकान पर अवैध कब्जा कर दबंगों ने मां बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत कर लौटी महिला को दोबारा दबंगों ने पीट दिया।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी कमलेश कुमारी ने बताया कि 20 साल पूर्व नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला में प्लाट खरीदा था। तभी से वहां कच्चा मकान बनाकर बेटी के साथ रहतीं हैं। मजदूरी कर गुजारा चलातीं हैं। पति मिंटू बाहर मजदूरी करते हैं।
रविवार रात मोहल्ले के दबंग घर में घुस आए और मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया कि मकान पर कब्जा होने से मां बेटी खुले आसमान में रात बिताने को मजबूर हैं। मंगलवार को पुलिस में शिकायत के बाद घर पहुंचीं कमलेश कुमारी के साथ आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉ. भरत राजपूत ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट है। जिसका उपचार किया जा रहा है। वहीं कोतवाल आरके यादव ने कहा कि ने कहा कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। वह हमीरपुर में हैं। मौके पर यूपी 112 पुलिस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें