फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाल विकास कार्यालय के बरामदे का प्लास्टर गिरा, चार आंगनबाड़ी घायल

विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 21- घायल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे ब्लाक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। विकासखंड कार्यालय परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से संबंधित कागजात तैयार करते समय बरामदे की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा जिससे चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गईं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की आईडी तैयार कर रही थीं तभी बरामदे की जर्जर छत का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में टेढ़ा निवासी रमा सिंह एवं पुनिया, पंधरी निवासी सूरजमुखी, पौथिया निवासी अंजू घायल हो गईं।



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुपरवाइजर कामिनी पाल ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानकर चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया कि सभी महिलाओं को मामूली चोटें आई थीं। शाम को सभी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें